पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश के गुर सिखाए

फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश के गुर सिखाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा की चार मार्केट, जहां के युवाओं के पास मौका है कि वे कुछ सेविंग से अपने भविष्य के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए फाइनेंशियल एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड को बेहतर विकल्प के रूप में देखते हैं। शनिवार को आदित्य बिरला कैपिटल और दैनिक भास्कर की सहभागिता से रेलवे रोड पर होटल पर्ल मार्क में सेमिनार का आयोजन किया गया। आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के जोनल मैनेजर इंवेस्टर एजुकेशन ललित शर्मा ने लोगों को म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश की जानकारी दी। इसमें सबसे अधिक निवेश की स्मार्ट तकनीक के बारे में जोर दिया गया। जिसे युवाओं से लेकर उद्यमियों ने खूब सराहा। शर्मा ने बताया कि लोग टैक्स मैनेजमेंट की ओर अधिक ध्यान देते हैं। जबकि उन्हें इन्फ्लेशन यानि मुद्रा स्फीति की ओर ध्यान देना चाहिए। म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प है। उन्होंने बताया कि हरियाणा का मार्केट अब म्यूचुअल फंड में निवेश को तैयार हो रहा है। इसके तहत हम कई शहरों के लोगों को जानकारी भी दे चुके हैं।

एडवाइजर देगा आपको सलाह : एक्सपर्ट ने बताया कि जब बात निवेश की हो तो लोगों के सामने यही प्रश्न होता है कि कहां और कितना, कौन सी जगह पर निवेश करें। आपको इन सवालों का जवाब फाइनेंशियल एडवाइजर देगा। वह समय-समय पर मार्केट में उतार चढ़ाव के साथ आपके साथ नए बदलावों को भी सांझा करेगा। बताया कि जब बैंक में एफडी करते हैं तो हमें नहीं पता होता कि हमारी राशि कहां निवेश की जा रही है। जबकि म्यूचुअल फंड में समय-समय पर निवेश की सभी जानकारी दी जाती है।

म्यूचुअल फंड क्यों जरूरी : देश में वित्तीय साक्षरता की दर काफी कम है। हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है। लोग अभी भी अपनी बचत को बेहतर रिटर्न देने वाले निवेश उत्पादों के बजाय फिक्सड एसेट्स जैसे सोना-चांदी और प्रॉपर्टी में अधिक निवेश करते हैं। फिक्सड डिपॉजिट अभी भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इस सोच को बदलना होगा। म्यूचुअल फंड लगातार इन्फ्लेशन के मुकाबले बेहतर रिटर्न दे रहे हैं।

जानिए : म्यूचुअल फंड के फायदे : म्यूचुअल फंड को अगर युवा अपनाते हैं तो वह जल्द ही सेविंग का तरीका भी सीख जाएंगे। जिसकी जिंदगी में काफी अहमियत होती है। म्यूचुअल फंड में निवेश के बाद हम प्लानिंग करते हैं। जिससे रणनीति बनाने का तजुर्बा भी हम सीखते हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होने को म्यूचुअल फंड अन्य विकल्पों से काफी फायदेमंद है। इसमें कुछ रुपयों से भी शुरूआत की जा सकती है। कभी भी यूनिक को एकत्रित कर सकते हैं।

कुरुक्षेत्र | एक निजी पैलेस में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते शहरवासी।

यूं समझिए स्मार्ट होना

एस- स्पेसिफिक

एम-मेजरिवल

ए- अटेनेबल

आर- रियलिस्टिक

टी-टाइम बाउंड

यह सभी गुण म्यूचुअल फंड में होते हैं। सेमिनार के दौरान लोगों से कई प्रश्न पूछे गए। ताकि म्यूचुअल फंड के कॉन्सेप्ट को साफ किया जा सके।

लोगों ने साझा किए अनुभव

n धीरज गुलाटी ने कहा कि कार्यक्रम का फायदा हुआ है। इसमें वित्तीय प्रबंधन का जीवन में क्या महत्व है,इसको विस्तार से बताया गया। म्यूचुअल फंड के माध्यम से बचत को निवेश करके ज्यादा फायदा लिया जा सकता है।

व्यवसायी विनोद राणा ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फंड को कहां-कहां निवेश किया जा सकता है। जिससे टैक्स बचत के साथ ज्यादा रिटर्न भी मिल सके। बेहतर जीवन के लिए सभी को वित्तीय साक्षर होना जरूरी है।

वी विद यू सदस्य व समाजसेवी राजेश सिंगला और मुनीष मित्तल ने कहा कि बचत का कुछ पैसा निवेश किया हुआ है। आगे भी कुछ पैसे को अच्छी बचत वाले फंड में लगाने की प्लानिंग है। यहां पर आने के बाद काफी हद तक शंका दूर हुई।

विशाल मदान व अजय शर्मा के मुताबिक भविष्य की परेशानी से बचने के लिए वित्तीय प्रबंधन बेहद आवश्यक है। सेमिनार में बेहतर जानकारी मिलती है।

श्रीकृष्णा म्यूजियम के डायरेक्टर राजेंद्र राणा व रेखा ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन हमारी रोजमर्रा जिंदगी का अभिन्न अंग है। यहां पर पैसे को निवेश करने का नया नजरिया मिलता है।

म्यूचुअल फंड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9590880022 पर मिस कॉल दे सकते हैं। बढ़चढ़ लिया ईकेवाईसी में हिस्सा लोगों ने इस दौरान ईकेवाईसी करा ऑन द स्पाट लाभ उठाया। सेल्फी बूथ पर लोगों में सेल्फी को लेकर भी खासा क्रेज रहा।

खबरें और भी हैं...