पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआईटी में भविष्य के निर्माण पर हुआ मंथन

एनआईटी में भविष्य के निर्माण पर हुआ मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी कुरुक्षेत्र में सिविल विभाग की ओर से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग पर आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें भविष्य के बेहतर निर्माण पर मंथन हुआ। एनआईटी सिविल विभाग अध्यक्ष प्रो. एचके शर्मा ने कहा कि भविष्य में तकनीक की मदद से प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निर्माण को सुरक्षित रखा जा सकता है। कहा कि बाढ़ और भूकंप से निर्माण को बचाने के लिए अलग तरीके से तकनीक प्रयोग करनी होगी। वहीं मानव निर्मित बम और मिसाइल आदि से बचाव के लिए भी निर्माण किया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य बॉर्डर क्षेत्र के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से प्रतिभागियों को पता चलता है कि आने वाले समय में किस तरह से निर्माण कार्यों को अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...