पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरियाणा पुलिस रोटी बैंक कर रहा है सराहनीय कार्य : शीतल

हरियाणा पुलिस रोटी बैंक कर रहा है सराहनीय कार्य : शीतल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | डीएसपी शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान हर इंसान की मूलभूत जरूरत है। जिसके बिना मनुष्य का जीवन नहीं चल सकता। रोटी का दान तो बहुत लोग करते हैं। लेकिन हरियाणा पुलिस मधुबन की तरफ से कुरुक्षेत्र पुलिस एवं जनता द्वारा रोटी जरूरतमंद को उसके रहने के स्थान पर उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। वे शनिवार को कुरुक्षेत्र पुलिस रोटी बैंक द्वारा खेड़ी मारकंडा और पावर ग्रिड में रोटी वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक बिमल विनोद वशिष्ठ ने कहा कि वे जब बच्चों को रोटी खाते हुए देखते हैं तो उनकी अपनी आत्मा तृप्त हो जाती है। रोटी बैंक प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस के कर्मचारियों के साथ जनता का सहयोग बहुत ही प्रशंसनीय है। पुलिस के साथ साथ जनता के लोग इसमें अपना सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मधुबन रोटी बैंक के प्रधान रमेश मराठा और टीएएसआई भीम सिंह व जितेंद्र आदि इसमें सहयोग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...