पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा की नहीं चली, कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत: शैंकी

भाजपा की नहीं चली, कर्नाटक में हुई लोकतंत्र की जीत: शैंकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पार्षद अमित गर्ग शैंकी ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्यपाल के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाने की तैयारी कर ली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने 15 दिन के दिए समय को घटाकर 24 घंटे कर दिया। जिसके बाद भाजपा के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया। अब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की मजबूत सरकार बनेगी। मौके पर दीपक मोंटू, सुमित, सागर, अजय, सतबीर, सोफी, अंकुर, रिषी, विकास, गौरव, सोनी खालसा और सन्नी राणा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...