पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप कार्यकर्ताओं ने लोगों को दिया सम्मेलन का आने का न्योता

आप कार्यकर्ताओं ने लोगों को दिया सम्मेलन का आने का न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव भिवानी खेड़ा, किरमिच, हथीरा व सेक्टर आठ में नियुक्त हलका अध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों को 27 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में आने का न्योता दिया। लोकसभा संगठन मंत्री सुखबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी आम नागरिकों को आगे लाएगी। कहा कि 27 को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद करेंगे। मौके पर विशाल खुब्बड, ओम सिंह, सुखा राम सैनी, अश्वनी शर्मा, राजेश नंबरदार, पवन, देवेंद्र सिंह, विजय सिंह, सतीश बिंदल, सुमित हिंदुस्तानी, मूलचंद, विकास गोयल, हरदीप ढिल्लो, सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, कदम सिंह, कुलदीप घमूरखेड़ी, संत राम और सलिंद्र अढ़ोन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...