पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द मिलेनियम स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कराई प्रतियोगिताएं

द मिलेनियम स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कराई प्रतियोगिताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | द मिलेनियम स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीसरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में 122 माताओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी माताओं के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना, समूह गायन, पंजाबी व राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए। माताओं के लिए बैलून गेम और क्लिप गेम कराई गई। विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को मां के महत्व के बारे में बताना है।

खबरें और भी हैं...