पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैर के लिए निकले ज्वेलर का सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

सैर के लिए निकले ज्वेलर का सप्ताह बाद भी सुराग नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासी के ज्वेलर विजय 38 वर्षीय का एक सप्ताह बीतने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश का हर संभव प्रयास वे कर रही है। कृष्णा गेट चौकी प्रभारी देवेंद्र वालिया ने कहा कि उक्त ज्वैलर न ही मोबाइल फोन साथ लेकर गया है। न ही परिजनों ने किसी व्यक्ति पर किसी तरह का संदेह जताया है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि लक्ष्मण कॉलोनी वासी 38 वर्षीय विजय 13 मई सुबह पांच बजे रोजाना की तरह घर से सैर के लिए निकला था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। विजय के बड़े भाई मनीष मल्होत्रा ने बताया उसके भाई को पौने छह बजे बिरला मंदिर के पास उसके पड़ोसी ने घर की तरफ आते हुए भी देखा था। लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं है। विजय शहर स्थित अपनी ज्वेलर की दुकान पर बैठता था।

13 मई को निकला था घर से

खबरें और भी हैं...