पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड बदल उपभोक्ता के खाते से निकाले 40 हजार

एटीएम कार्ड बदल उपभोक्ता के खाते से निकाले 40 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम बदलकर एक उपभोक्ता के खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए। सेक्टर-8 वासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह लघु सचिवालय परिसर स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। उसी समय एक युवक वहां आया और बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। अब वह बैंक गया तो खाते से एटीएम द्वारा 40 हजार रुपए निकालने का पता चला। उसने अपना कार्ड चेक किया तो वह ब्लॉक व पुराना कार्ड निकला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की बैंक से फुटेज मांगी गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

खबरें और भी हैं...