अग्रवाल समाज की तरफ से जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाई जा रही महाराज अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण समारोह रविवार को होगा। योजना प्रमुख राजेश सिंगला ने बताया कि योजना के तहत युवाओं को जहां रोजगार के टिप्स दिए जाते हैं। वहीं जरूरतमंद परिवारों के 181 विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जा रही है। इसी कड़ी में 16वां महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना समारोह गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के विद्या भारती सभागार में होगा। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे। मौके पर जंग बहादुर सिंगला, कपिल मित्तल, अशोक गर्ग, संजीव गर्ग, प्रमोद बंसल, मुनीश मित्तल, विनय कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विद्या भारती सभागार में होगा समारोह