पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 41 नाके, 2300 वाहन जांचे,121 के चालान काटे

41 नाके, 2300 वाहन जांचे,121 के चालान काटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन के तहत जिलेभर में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। नाइट डोमिनेशन में जिले के सभी डीएसपी, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज, अपराध शाखा एक व दो सहित 32 मोटर साइकिल राइडर दस्तों के साथ 27 पीसीआर सहित कुल 400 पुलिसकर्मियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। एसपी अभिषेक गर्ग ने रातभर नाकों पर पहुंच नाकेबंदी का जायजा लिया।

दो जुआरी भी पकड़े : एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि इस कुल 2300 वाहनों की जांच की गई। जिनमें 610 दो पहिया वाहन, 654 फोर व्हीलर, 515 छोटे वाहन और 521 भारी वाहन थे। यातायात नियमों की अवहेलना व कागजात पूरे न होने पर 121 वाहनों के चालान काटे गए। सात चालान शराब पीकर वाहन चलाने के काटे गए।

वहीं कागजात ना होने पर 11 वाहनों को इंपाउंड किया गया। दो आरोपियों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कुल 4710 रुपए उनसे बरामद किए। 20 आरोपियों को 260 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा। अभियान के दौरान 116 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया और 220 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई। एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा अपराध पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

कुरुक्षेत्र | वाहनों की जांच करती पुलिस व निरीक्षण करते एसपी अभिषेक गर्ग।

खबरें और भी हैं...