पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमेटी का फैसला : केयू के कई कोर्स में बढ़ीं सीटें

कमेटी का फैसला : केयू के कई कोर्स में बढ़ीं सीटें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोर्स की फीस बढ़ाए बिना आमदन बढ़ाने का तरीका निकाला है। जिसके चलते कई सेल्फ फाइनेंस व बजटिड कोर्स की सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को दाखिला कमेटी में पास किया गया है। इन कोर्स में छात्रों की संख्या को बढ़ाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन वर्तमान संसाधनों से ही अपनी आमदन बढ़ा पाएगी। इससे न तो विद्यार्थियों की जेब ढीली होगी और यूनिवर्सिटी की भी फीस बढ़ाने जितनी कमाई हो जाएगी। इस प्रस्ताव को यूनिवर्सिटी की दाखिला कमेटी ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र से ही विभिन्न कोर्स की सीट बढ़ जाएगी।

किस कोर्स में कितनी सीट बढ़ीं

पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन हिंदी, अंग्रेजी व पंजाबी में 40 से बढ़ाकर 60 सीट।

बीए मास कम्यूनिकेशन में 40 से बढ़ाकर 50 सीट।

बीएससी ग्राफिक्स एनिमेशन में 30 से बढ़ाकर 40 सीट।

बीएससी मल्टीमीडिया में 30 से बढ़ाकर 40 सीट।

बीएफए में 40 से बढ़ाकर 50 सीट।

बी फार्मेसी में 60 से बढ़ाकर 100 सीट।

एमएससी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में 40 से बढ़ाकर 50 सीट।

कमेटी की सिफारिश पर फैसला : जयवीर

केयू शैक्षणिक शाखा के उप कुलसचिव डॉ. जयवीर ने बताया कि दाखिला कमेटी की कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न कोर्स की सीट बढ़ाने संबंधी फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। जिसे आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।

ऐसे बढ़ेगी आमदन

केयू में बीए मास कम्यूनिकेशन सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस 27 हजार रुपए प्रतिवर्ष है। 10 सीट बढ़ने से 2 लाख 70 हजार की आमदन बढ़ेगी। इसी तरह बीएससी ग्राफिक्स एनिमेशन व बीएससी मल्टीमीडिया में 20 सीट बढ़ाई गई हैं। इसकी फीस 35 हजार रुपए प्रतिवर्ष है। ऐसे में यूनिवर्सिटी को सालाना सात लाख रुपए की आमदन होगी। बी फार्मेसी में 40 सीट बढ़ाई गई हैं। इस कोर्स की फीस 82 हजार रुपए सालाना है, ऐसे में इस कोर्स की सीट बढ़ाने से 32 लाख 80 हजार रुपए की कमाई होगी। बीएफए की वार्षिक फीस 25 हजार रुपए है। 10 सीट बढ़ाने से ढाई लाख रुपए की आमदन सालाना बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...