कुरुक्षेत्र | जिला जेल में चेकिंग के दौरान ब्लॉक की खिड़की से मोबाइल फोन मिला है। जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विशाल छिब्बर ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को जेल में रूटीन चेकिंग पर थी। इस दौरान जेल के ब्लाक नंबर पांच के एक कमरे की खिड़की से एक मोबाइल सिम व बैटरी सहित बरामद हुआ। इस संबंध में तुरंत सेक्टर-सात पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।