पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स ने स्कूल पहुंच मनाया जश्न

स्टूडेंट्स ने स्कूल पहुंच मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के शुक्रवार रात को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में जिले की लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा परिणाम देख स्कूल पहुंची छात्राएं खुशी से उछल पड़ी। वहीं शनिवार सुबह 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने स्कूलों में पहुंचकर जश्न मनाया। बाबा सिद्धनाथ स्कूल सलारपुर में जिले में अव्वल रही छात्रा आरती और मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल संचालक ईश्वर सिंह ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के 46 विद्यार्थियों में से नौ विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। आरती 475 अंक लेकर जिले में अव्वल रही। इसके अलावा स्मृति, शिवानी, स्वाति, गौरव, मुस्कान और महक ने मेरिट प्राप्त की। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या परमजीत कौर, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

गुरुनानक स्कूल में हरिओम प्रथम |गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मुखत्यार सिंह ने बताया कि स्कूल के 115 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 13 विद्यार्थी मेरिट सूची और 75 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे। विज्ञान संकाय के छात्र हरिओम ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया।

नवयुग स्कूल में मनीष व नेहा रहे प्रथम |नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक बीडी गाबा ने बताया कि 12वीं कक्षा में 55 विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों में मेरिट प्राप्त की। 426 अंक लेकर मनीष व नेहा ने स्कूल में पहला, 421 अंक लेकर शिवम ने दूसरा और 419 अंक लेकर आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा सृष्टि, नितिका, प्रभजोत, हिमांशी, अंकित, विकास, सौरभ, उदित, दीपक और विकास कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

जय भारती के पांच विद्यार्थियों की मेरिट | जय भारती विद्या मंदिर के प्राचार्य ओम गोपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 36 में से पांच विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। गौरव ने 88, मोहित ने 87, सरिता ने 84, नैया ने 81.2 और सोनू ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...