पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकारों के लिए हाउसिंग पाॅलिसी पर मंथन कर रही है सरकार: जैन

पत्रकारों के लिए हाउसिंग पाॅलिसी पर मंथन कर रही है सरकार: जैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के लिए हाउसिंग पाॅलिसी तैयार करने पर मंथन कर रही है। इसके लिए राजस्थान और मध्यप्रदेश की हाउसिंग पाॅलिसी पर अध्ययन किया जा रहा है। राज्य सरकार पत्रकारों को पांच लाख कैशलेस हेल्थ और 20 लाख की जीवन बीमा पाॅलिसी को शीघ्र लागू करेगी। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सामान्य बसों में सीट आरक्षित होगी। नीलकंठी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कुरुक्षेत्र पहुंचने पर विधायक सुभाष सुधा, डाॅ. पवन सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी धर्मवीर सिंह, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र के चेयरमैन राजेश शांडिल्य, संरक्षक विजय सभ्रवाल, विशाल जोशी, सौरव चौधरी, राजीव अरोड़ा, महासचिव पंकज अरोड़ा, प्रधान रामपाल शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि 25 दिनों में 15 जिलों के पत्रकारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को जानने का प्रयास किया है। पत्रकारों के समक्ष कई समस्याएं और चुनौतियां हैं। इन तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकार समाज की समस्याओं को सरकार तक लाने का काम कर रहे हैं। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पत्रकार कर रहे हैं। इसलिए सरकार भी पत्रकारों की तमाम समस्याओं और मांगों के प्रति गंभीरता से काम कर रही है।

कुरुक्षेत्र | नीलकंठी यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत करते सीएम के मीडि़या सलाहाकार राजीव जैन, साथ में विधायक सुभाष सुधा विधायक डॉ पवन सैनी व अन्य ।

नई एक्रिडिएशन कमेटी बनेगी

जैन ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के लिए नई एक्रिडिएशन कमेटी का गठन भी करेगी। पिछली सरकार में कमेटी के 250 सदस्य तो बनाए लेकिन कभी मीटिंग तक नहीं हुई। अब सरकार पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को लेकर नई कमेटी बनाकर एक्रिडिएशन पालिसी को ओर सरल करेगी।

खबरें और भी हैं...