कुरुक्षेत्र | किड्जी स्कूल सेक्टर तीन के नर्सरी, जूनियर व सीनियर केजी के विद्यार्थियों स्कूल में येलो डे मनाया गया। इस सभी बच्चे पीले कपड़े पहन स्कूल पहुंचे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निदेशिका रुपिंद्र कौर ने कहा कि जितनी खूबसूरत हमारी यह रंगीन दुनिया है उतनी ही विलक्षण इन रंगों की दुनिया है। उन्होंने बच्चों को बताया कि बचपन में हमें भी सिर्फ उन सात रंगों के नाम सिखाए जाते हैं, जो हम इंद्रधनुष में देख सकते हैं। लेकिन सच तो यह है कि हम किन्हीं दो रंगों को मिलाकर तीसरा कोई भी नया रंग बना सकते हैं। प्राचार्या सुमन ने बच्चों को रंगों का महत्व बताया। मौके पर स्कूल निदेशक परमिंद्र सिंह बाठ, अंकिता, गीता, रश्मि, सारिका, समन्वयक भावना, संजना, अंजू, वर्तिका, मोनिका, अंकिता, रितु, वीरेंद्र कुमार और सुवेग खटक मौजूद रहे।