कुरुक्षेत्र | देश के बड़े वाटर पार्क में से एक वाटर पार्क अब कुरुक्षेत्र में शुरू हो चुका है। कैंपटी फॉल का मजा लेने के लिए अब लोगों को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। जीटी रोड स्थित किंग कांग वाटर पार्क में रेन डांस, किड्स प्ले स्टेशन, वाटर फॉल स्पीड स्लाइड, गेम स्लाइड, पैंडुलम स्लाइड, बॉडी स्लाइड और वेव पूल का लुत्फ भी उठा सकते हैं। वाटर पार्क के संचालक ने बताया कि पार्क में सातों दिन मस्ती के साथ-साथ खाने का मजा भी शहरवासी ले सकते हैं। वाटर पार्क को खासतौर पर बच्चों और बड़ों के लिए तैयार किया गया है।