लाडवा | भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गणेश दत्त को पीएम जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। दिल्ली के संसद संग्रहालय में अभियान के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा टीम गठित की गई। जिसमें प्रदेश प्रभारी राममेहर आचार्य, राजेश भदौरा को प्रदेशाध्यक्ष एवं डॉ. गणेश दत्त को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। ज्ञानेंद्र टंडन, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गौड़ को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली। वहीं सुरेंद्र सिंगला को कुरुक्षेत्र का जिला प्रमुख बनाया गया। गणेश दत्त की नियुक्ति पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सहगल, सतप्रकाश शर्मा, रामधनी भारद्वाज, गुरदेव शर्मा, नैब भालड़, संजीव शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने खुशी जताई।