पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसवाईएल के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां कर रही अंगुली कटाकर शहीद होने का नाटक: सीएम

एसवाईएल के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां कर रही अंगुली कटाकर शहीद होने का नाटक: सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में एसवाईएल का पानी हर हालत में आएगा। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आ चुका है। लेकिन कुछ विपक्षी पार्टियां जनता को गुमराह करने में जुटी हैं। अंगुली कटाकर शहीद होने का नाटक कर रही हैं। जनता इनकी ड्रामेबाजी को समझती है।

रोड शो के समापन पर न्यू कॉलोनी में लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमेशा उत्सव की व्यवस्था रहती है। लेकिन सही मायनों में पांच साल के बाद होने वाले चुनावों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जनता अपना सही प्रतिनिधि चुनती है।

मेरा चुनाव भी उसी व्यवस्था के तहत हुआ। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी तभी तय कर लिया था कि एक व्यक्ति विशेष या परिवार नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की भलाई के लिए काम करना है। पिछली सरकारों में अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नौकरियां देने की अंडर ग्राउंड सूचियां बना करती थी। लेकिन हमने उस भ्रष्‍टाचारी व्यवस्था को खत्म करके पारदर्शी व्यवस्था को खुले मन से लागू किया है। अब योग्यता पर नौकरी मिलती है। कहा कि भाजपा की काम करने की इच्छा निस्वार्थ व बहुत मजबूत है। पैसे की कोई कमी नहीं है। स्वामीनाथन आयोग मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोग का गठन पिछली सरकारों के समय हुआ था। उन सरकारों ने इस पर कार्य नहीं किया। जबकि वर्तमान सरकार ने किसान हितैषी भावांतर जैसी कई स्कीमें चलाई हैं। आयोग में किसानों के हित की जो बातें थी, उसी तरह की सुविधाएं सरकार दे रही है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक ईमानदार व्यक्ति के हाथों हरियाणा की बागडोर आई है। थानेसर में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कीमों के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाएं है।

किसानों को अगले साल मिलेगा तोहफा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले वर्ष से किसानों को बेहतरीन तोहफा देने जा रही है। किसानों को उनकी फसल लागत का 50 प्रतिशत अधिक दिया जाएगा। ताकि किसानों की आय दोगुनी करने का सपना साकार हो सके।

कुरुक्षेत्र | रोड शो के बाद न्यू कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री।

खबरें और भी हैं...