पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 घंटे तक दिव्यांग करते रहे इंतजार, नहीं िमले सीएम

3 घंटे तक दिव्यांग करते रहे इंतजार, नहीं िमले सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों को लेकर दिव्यांगों का 41 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता गुड्डन कौर ने की व मंच का संचालन सुरेश कुमार ने किया। धरने के बाद दिव्यांग सीएम के रोड शो में शामिल होने के लिए पहुंचे। पुराने बस स्टेंड के पास दिव्यांग तीन घंटे तक ज्ञापन देने के लिए डटे रहे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने दिव्यांगों को सीएम से नहीं मिलने दिया। दिव्यांगों ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से सीएम को ज्ञापन देना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने प्रशासन से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। दिव्यांगों ने कहा कि प्रशासन व सरकार के नुमाइंदे दिव्यांगों की अनदेखी कर रहे हैं।

पवन कुमार ने कहा कि दिव्यांग 41 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक न तो सरकार को कोई नुमाइंदा उनसे मिलने पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वोट हथियाने की राजनीति करती है। सत्ता में आने से पहले अनेक वादे किए लेकिन सत्ता आने के बाद किसी भी वर्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते दिव्यांगों को घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। दिव्यांगों ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। दिव्यांगों ने कहा कि वह चुनाव में भाजपा का बायकाॅट करेंगे। प्रधान नरेश रानी, पवन कुमार ने कहा कि शुक्रवार को भिवानी में हल्ला बोल प्रदर्शन रैली कामयाब रैली रही।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए पहुंचे। शिवकुमार ने कहां कि दिव्यांगों को एक माह से भी ज्यादा समय हो गया धरने पर बैठते हुए। लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया।

इस मौके पर रोहित अग्रवाल, रानी देवी, सतीश कुमार ने कहा कि अगर 24 मई तक सरकार ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम लागू नहीं किया तो सीएम सिटी में हाइवे जाम करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर तेजाराम, सतीश कुमार, आनंद कुमार, राजकुमार, राजवीर, नरेश गुज्जर, सतवीर, फूला राम मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...