पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कनाडा के पर्यटक धर्मनगरी देख हुए अभिभूत, कहा दिव्य आनंद प्राप्त हुआ

कनाडा के पर्यटक धर्मनगरी देख हुए अभिभूत, कहा दिव्य आनंद प्राप्त हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | कनाडा से पहुंचे पर्यटक दल ने सुभाष गुप्ता की अगुवाई में कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर का दौरा किया। हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के क्षेत्रीय निदेशक महेश जोशी ने दल का स्वागत किया। जोशी ने गीता की उद्गम स्थली तथा गीतोपदेश के साक्षी ज्योतिसर में स्थित वटवृक्ष के दर्शन भी दल को कराए। कनाडा से आए नरेंद्र सिंह खत्री ने कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों के देखने के बाद कहा कि भले वे विदेश में रहते हैं। कनाडा जैसे देश बेशक औद्योगिक स्थिति में भारत से आगे हों लेकिन सांस्कृतिक दृष्टि से भारत से समृद्ध अन्य कोई देश नहीं है। कहा कि धर्मनगरी आकर एक दिव्य आनंद की अनुभूति हुई है। दल में नरेंद्र सिंह खत्री, रावरती देवी, सुभाष गुप्ता, सुरेश चंद जैन, अशोक कुमार, रोशन लाल, रेशम देवी, सरोज कुमारी, चाहती देवी, मिथिलेश कुमारी, संतोष देवी आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...