पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दावे 24 घंटे जगमग के, हकीकत में लग रहे कट

दावे 24 घंटे जगमग के, हकीकत में लग रहे कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के दावे कर रही है। घोषणा की कि नियम पूरे करने वाले जगमग फीडर्स के एरिया में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। लेकिन अभी तक यह घोषणा पूर्ण तरीके से सिरे नहीं चढ़ पाई। जगमग योजना में आने वाले फीडर्स पर भी आमजन को दो से तीन घंटे बिजली के कट झेलने पड़ रहे हैं। वहीं जगमग योजना में न आने वाले गांवों में बिजली कटों से आमजन बेहाल है। इन गांव में लोगों को 24 घंटे में से 12 से 13 घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। अधिकारियों का दावा है कि जगमग फीडर्स पर तय सप्लाई है। जब भास्कर ने रियल्टी चेक की तो हकीकत जुदा दिखी। इस संबंध में कई गांव में जाकर ग्रामीणों से बात की गई। खेड़ी रामनगर वासी फतेहसिंह, प्रिंस, रोहित, दयालपुर वासी राजेश, कृष्ण कुमार ने कहा कि नियमानुसार उनका गांव जगमग योजना में आ गया है। योजना के अनुसार गांव में 24 घंटे बिजली होनी चाहिए लेकिन गांव में हर रोज दो से तीन घंटे के कट लग रहे हैं। रात के समय हर रोज बिजली कट लगते हैं। जिसके चलते गर्मी के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने कहा कि जब गांव जगमग योजना में नहीं था तब रात के समय ठीक लाइट चलती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

18 फीडरों पर 69 गांव में 24 घंटे के दावे : आंकड़ों के अनुसार जिलेभर के 18 फीडरों पर निगम 24 घंटे बिजली मुहिया करा रहा है। इन फीडरों पर 69 गांव पड़ते हैं।

एक सप्ताह में कहां कितनी मिली बिजली

डेट अर्बन इंडस्ट्री एग्रीकल्चर आरडीएस फीडर

17 मई 21 घंटे 23:30 घंटे 5: 45 घंटे 11 घंटे

18 मई 22:32 घंटे 23:40 घंटे 8:12 घंटे 14 घंटे 12 मिनट

19 मई 21:30 घंटे 17 घंटे 7: 20 घंटे 12 घंटे 50 मिनट

20 मई 22 घंटे 24 घंटे 7 : 34 घंटे 12 घंटे 18 मिनट

जगमग गांव में ये लगे कट

15 मई एक घंटा, 16 मई तीन घंटे, 17 मई 1 घंटा 45 मिनट, 18 मई एक घंटा, 19 मई दो घंटे, 20 मई 45 मिनट

विभागीय अधिकारी भी मान रहे दो घंटे के कट

नाम ना छापने की शर्त पर विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि जगमग गांव में हर रोज दो घंटे के कट लग रहे हैं। लेकिन हकीकत में इन फीडरों पर चार से पांच घंटे के कट ग्रामीणों को झेलने पड़ रहे है।

जहां सुधार, वहां बढ़ाई है सप्लाई : एसई

बिजली निगम एसई जेके कंबोज का कहना है कि कट तय शेड्यूल से लग रहे हैं। हालांकि गर्मी में लाइन ट्रिप करने से भी कट लग जाता है। जगमग में तय सप्लाई है। लेकिन लाइन फाल्ट के चलते कई बार कट लग जाते है। जिन फीडर्स का लाइन लॉस 15 प्रतिशत के करीब पहुंचेगा, वहां विभाग 24 घंटे बिजली देगा।

खबरें और भी हैं...