पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब नर्सिंग स्टाफ एसो. ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

अब नर्सिंग स्टाफ एसो. ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टाफ नर्सों ने यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बैठक कर लंबित मांगों को लेकर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान गुरजिंद्र कौर ने की। कौर ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की कई मांगें लंबित हैं। जिनकी तरफ सरकार का ध्यान नहीं। विरोध स्वरूप प्रदेशभर से स्टाफ नर्सों ने रविवार को सीएम आवास का घेराव किया।

जिस पर देर शाम सीएम ने यूनियन पदाधिकारियों से मिलकर वार्ता की और डीजी से यूनियन अधिकारियों को मिलकर बात करने का आश्वासन दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पहले यूनियन सदस्य कई बार डीजी से समय ले चुके हैं लेकिन उसके बाद यूनियन पदाधिकारियों से डीजी नहीं मिले। गुरजिंद्र कौर ने कहा कि इस समय यूनियन सदस्यों में रोष है। कहा कि अगर इस बार एक जून तक डीजी से वार्ता नहीं हुई तो वह सीएम निवास का घेराव करेंगे। महासचिव सीमा शर्मा ने कहा कि ग्रेड पे 4200 से 4600 किया जाए, नर्सिंग अलाउंस 7200 किया जाए, रिस्क अलाउंस 5300 किया जाए, वाशिंग अलाउंस 1800 दिया जाए, मैटर्न और नर्सिंग स्कूल प्रिंसिपल को राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए। मौके पर रामकली, सुरजीत कौर, रजनी, वर्षा, सोनिया व सरगम आदि मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...