पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनआईटी में मनाया आतंकवाद से जुड़े मुद्दों व उससे जुड़ी हिंसा पर रखे विचार

एनआईटी में मनाया आतंकवाद से जुड़े मुद्दों व उससे जुड़ी हिंसा पर रखे विचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सतहंस, डॉ. पीसी तिवारी, प्रो. सरस्वती सेतिया, डॉ. गौरव सैनी, कुलविंद्र सिंह, चंद्र विजय कुमार, रवि, विजय, मनीष और मोनिका ने आतंकवाद और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. दीक्षित गर्ग ने उग्रवाद, आतंकवाद व उससे जुड़ी हिंसा और उसके दुष्परिणामों और इसके नुकसानों को कम करने के सुझाव दिए। प्रो. पीसी तिवारी ने पोटा एक्ट द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को रोकने व उनके दुष्परिणामों को कम करने के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मौके पर प्रो. रतना दहिया, प्रो. ज्योति ओहरी, प्रो. सुरजीत आंगरा, डॉ. रुपाक्षी बतरा, डॉ. महेश पाल, डॉ. टी रमेश, डॉ. शिवम, खेल अधिकारी शाहबुद्दीन व पल्लवी राय मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...