पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 लोगों को स्वरोजगार के लिए मिला साढ़े 11 लाख का लोन : नरेश

14 लोगों को स्वरोजगार के लिए मिला साढ़े 11 लाख का लोन : नरेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | हरियाणा पिछड़े वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम (एचएसएफडीसी) के जिला प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि निगम ने 14 लोगों को स्वरोजगार के लिए साढ़े 11 लाख का लोन दिया है।

नौ को एक-एक लाख और पांच लोगों को 50-50 हजार रुपए दिए गए। एक अप्रैल 2013 से लेकर 31 मार्च 2018 तक जिला कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा लक्षित समूह (पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक व दिव्यांग) के 246 व्यक्तियों को स्वयं रोजगार के लिए 155.50 लाख का ऋण दिया जा चुका है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह, कार्यालय अधिकारी सरोज संधू, क्षेत्रीय अधिकारी चंद्र प्रकाश, रीना सैनी, मोहित राणा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...