पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चरण सिंह ने बनाई वसीयत, बाबा नरिंद्र व बलविंद्र करेंगे डेरे की देखरेख

चरण सिंह ने बनाई वसीयत, बाबा नरिंद्र व बलविंद्र करेंगे डेरे की देखरेख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरा बाबा चरण सिंह कार सेवा की संपत्ति और निर्माण कार्यों की देखरेख अब डेरा संत बाबा निधान सिंह कार सेवा श्री हजूर साहिब नांदेड़ के बाबा नरिंद्र सिंह व बाबा बलविंद्र सिंह करेंगे। संत बाबा चरण सिंह ने वसीयत भी तैयार की है। पत्रकारों से बातचीत में बाबा चरण सिंह ने बताया कि वे अस्वस्थ हैं। डेरा बाबा चरण सिंह की सारी चल व अचल जायदाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के नाम दर्ज है। डेरा पास कुल 12 एकड़ जमीन है।

बाबा नरिंद्र सिंह ने बताया कि बाबा गुरमुख सिंह (कार सेवा वाले) द्वारा देश भर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान, स्कूलों और कॉलेजों के लिए कारसेवा शुरू की थी। उनके बाद बाबा दलीप सिंह और बाबा जीवन सिंह ने सेवा कार्य को जारी रखा। चरण सिंह के नेतृत्व में श्री हजूर साहिब, पंजाब हरियाणा में कईं गुरुद्वारे, स्कूलों और कॉलेजों का निर्माण कार सेवा के माध्यम से कराया गया।

डेरा में चल रही है कारसेवा

वर्तमान में डेरा बाबा चरण सिंह में 100 गुणा 100 वर्ग फुट के लंगर हाल निर्माण को कारसेवा चल रही है। शीघ्र लेंटर डाला जाएगा। इसके बाद एक सराय और रिहायशी कमरे बनाए जाएंगे। इस मौके पर गुरुद्वारा टाहली साहिब लुधियाना से बाबा अजायब सिंह, गुरुद्वारा थड़ा साहिब से बाबा कश्मीरा सिंह, बाबा पाला सिंह कुरुक्षेत्र और बाबा मोहन सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...