कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर की सात यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिलों के लिए वेबसाइट के पोर्टल पर सोमवार को खिड़की खोल दी है। केयूके एडमिशनस डॉट इन वेबसाइट के पोर्टल पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। मदद के लिए वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड किया है। फार्म ऑनलाइन जमा होते ही आवेदक को मोबाइल पर एसएमएस आएगा। सोमवार को केयू कुलपति ने पोर्टल का शुभारंभ किया।
प्रदेशभर की सात यूनिवर्सिटी में दाखिले इस बार केयू करेगा। एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए बजटिड, एसएफएस व जनरल, एमबीए ऑनर्स, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स दो वर्षीय, एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमएससी जनसंचार, एमए जनसंचार, एलएलएम, एमए राजनीति शास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए भूगोल, एमएससी भूगोल, एमपीएड, एमपीईएस, एमए मनोविज्ञान, एमएससी मनोविज्ञान और अप्लाइड मनोविज्ञान में दाखिले की संयुक्त प्रवेश परीक्षा केयू लेगा। कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होंगी।
मौके पर केयू कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. श्याम कुमार, प्रो. पवन शर्मा, आईटी सैल इंचार्ज प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. रजनीश शर्मा, प्रो. बीएस बोदला, प्रो. तेजेंद्र शर्मा, प्रो. राजेंद्र नाथ, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. जयवीर, रामकरण शर्मा और योगेश मौजूद थे।