11,757 बच्चों को और लगा रुबेला, खसरा टीका तो 100 % टारगेट पूरा होगा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से खसरा और रुबेला पर नियंत्रण को चल रहे टीकाकरण अभियान में 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दो लाख 44 हजार 946 बच्चों में से दो लाख 33 हजार 189 बच्चों को टीके लगाए जा चुके हैं। 25 अप्रैल से टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 186 टीमें बनाई हुई हैं। पांचवें और अंतिम सप्ताह में ईंट भट्ठों के अलावा उन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा जहां किसी भी कारण से बच्चा छूट गया हो। सिविल सर्जन डाॅ.एसके नैन ने बताया कि जिला अस्पताल में टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से चलेगा। यहांं कोई भी बच्चे का टीकाकरण करा सकता है।