पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहरी संस्थाओं के सहयोग से सफल हुआ रोड शो : सुधा

शहरी संस्थाओं के सहयोग से सफल हुआ रोड शो : सुधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का रोड शो शहर की धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं व आमजन के सहयोग से सफल हुआ। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि रोड शो में उमड़ी भीड़ से सीएम भी गदगद हुए। 156 से ज्यादा संस्थाओं ने सीएम का स्वागत किया था। सुधा ने बताया कि कि ब्रह्मकुमारीज, महादेव गोशाला समिति, अमीरचंद एंड संस, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सैनी समाज, जाट धर्मशाला, कबीरपंथी समाज, धर्मशाला, पांचाल धर्मशाला, प्रधान लक्ष्मण काॅलोनी, वाल्मीकि समाज, वेद माता गायत्री ट्रस्ट, सनातन गोशाला, इस्कान संस्था, वैश्य अग्रवाल धर्मशाला, ज्वैलर्स एसोसिएशन, हनुमान मंदिर, जय बजरंग बली धर्मशाला, यादव समाज, बार एसोसिएशन, जेसीआई व भारत विकास परिषद, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा, राइस मिलर, अग्रवाल समाज निरंकारी सभा, डाॅ. सतेंद्र गौड़, संस्कार भारती, देव भूमि मंडल, पंजाबी धर्मशालाा, हलवाई यूनियन, जेसीआई क्लब, सैन समाज, नई अनाज मंडी एसोसिएशन, जैन समाज व प्रजापति समाज सभा, बंगाली धर्मशाल, कांबोज समाज व सनातन धर्म मंदिर आदि समेत कई संस्थाओं ने रोड शो में सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...