पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोई बुरा स्पर्श करे तो तुरंत शिक्षक को बताएं

कोई बुरा स्पर्श करे तो तुरंत शिक्षक को बताएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला बाल संरक्षण सोसाइटी की ओर से महंत प्रभातपुरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र और भूस्तला में पॉक्सो एक्ट 2012 को लेकर शिविर लगाया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला कटारिया ने बताया कि छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञों ने अच्छा व बुरा स्पर्श, उनके अधिकारों व लैंगिक अपराधों से अवगत कराया। यदि कोई बुरा स्पर्श करे तो तुरंत टीचर व अभिभावकों को बताएं। इसके अलावा फॉस्टर केयर व स्पॉन्सरशिप स्कीम तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे भी बताया गया। मौके पर सीमा, नीलम सैनी व राखी मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...