कुरुक्षेत्र | 10वीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जताते नवयुग स्कूल के बच्चे ।
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों संग पास होने का जश्न मनाया। बाबा सिद्धनाथ वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय सलारपुर के निदेशक ईश्वर सिंह ने बताया कि 10वीं कक्षा में 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से 20 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। महक ने 467 अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तनिशा ने 453, नेहा ने 452, तनु ने 449, सुनील ने 448 और सिमरन ने 447 अंक हासिल किए।
एसडी स्कूल की 17 छात्राओं की मेरिट: एसडी स्कूल सुंदरपुर की संचालिका गीता शर्मा व प्राचार्या संतोष रहेजा ने बताया कि स्कूल की 17 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। जिनमें ईशा गर्ग, मोनिका सैनी, सोनिया, अर्पिता, हरप्रीत कौर, पारुल, वीनस, गीता, काजल, कविता, सिमरन और मुस्कान शामिल रही। सूर्योदय स्कूल ज्योतिसर के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। 445 अंक के जस्टिन माथुर पहले स्थान पर रहा।
नवयुग स्कूल में पारुल रही प्रथम
नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य बीडी गाबा ने बताया कि स्कूल के 53 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। पांच विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 466 अंक लेकर पारुल गुप्ता ने पहला, 458 अंक लेकर प्रतिभा ने दूसरा और 439 अंक लेकर मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मयंक, पूजा, चारु, अंबिका, खुशबीर, जतिन, सिद्धार्थ, यश मित्तल, मनीषा व ज्योति ने भी बेहतर परिणाम प्राप्त किया।
राजकीय स्कूल बारवा का परिणाम शत प्रतिशत
गांव बारवा के सरपंच जसविंद्र जस्सू ने बताया कि 34 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थी सफल रहे। उन्होंने बताया कि छात्रा आशा देवी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। सरपंच ने कहा कि स्कूल में जल्द ही सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आर्य स्कूल ऐबला में गुरु हर्ष प्रथम
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक मास्टर बालकृष्ण, चेयरमैन शमशेर सिंह और प्राचार्य जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि गुरु हर्ष ने 451 अंक लेकर पहला, आरती ने 448 अंक लेकर दूसरा और दिव्यम ने 442 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कुरुक्षेत्र | 10वीं के बेहतरीन परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जताते सिद्धनाथ स्कूल के बच्चे ।
गीता स्कूल के 36 छात्रों की मेरिट: श्रीमद भगवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्कूल के 197 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 36 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। स्कूल के छात्र मनीष ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला, विलास राज ने 93 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और नितीश ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
ब्रह्मऋषि स्कूल हथीरा के 12 विद्यार्थियों की मेरिट
श्री ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर हथीरा के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। छात्रा निधि ने 500 में से 477 अंक लेकर पहला, सक्षित ने 458 अंक लेकर दूसरा और दीपाली ने 457 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रखर प्रज्ञा ने 455, प्रियंका ने 442, प्रीति ने 436 और सिमरन शर्मा ने 413 अंक प्राप्त किए।
कुरुक्षेत्र | गीता कन्या स्कूल में 10वीं के परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी ।
जय भारती के सात विद्यार्थियों की मेरिट : जय भारती स्कूल के प्राचार्य ओम गोपाल शर्मा ने बताया कि स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। जिसमें से सात विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी स्कूल में पहुंचे ।
बाल विकास के 17 विद्यार्थियों की मेरिट: बाल विकास विद्या भारती स्कूल के निदेशक मास्टर बालकृष्ण ने बताया कि स्कूल के 17 विद्यार्थियों ने मेरिट और 31 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि 467 अंक लेकर मुस्कान व ओसिन ने पहला और 462 अंक लेकर जान आलम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
गीता कन्या की 21 छात्राओं की मेरिट
गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सुनीता चावला व शिक्षिका पिंकी ने बताया कि 103 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 21 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। नेहा ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, हिमानी ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और प्रिया शर्मा ने 91.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की सात छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, उपाध्यक्षा राज विज जी, प्रबंधक मोहनलाल गुप्ता, अश्वनी गुप्ता और शिक्षिका मधु ने स्कूल के पहुंची छात्राओं का मुंह मीठा करवाया।