पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौकर पर ढाई लाख हड़पने व पत्नी से झूठी शिकायत दिंलाने का आरोप

नौकर पर ढाई लाख हड़पने व पत्नी से झूठी शिकायत दिंलाने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले जमींदार के पास काम पर लगा। सालभर की पगार सहित दो लाख रुपए अन्य कामों के लिए एडवांस ले लिए। लेकिन जब जमींदार ने पैसे वापस मांगे तो दबाव बनाने के लिए अपनी प|ी से छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने की शिकायत पुलिस में दिला दी। एसपी साहब मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ऐसी ही गुहार सोमवार को गांव किरमिच के ग्रामीणों ने पुलिस मुख्यालय पहुंच एसपी से लगाई। एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। गांव किरमिच वासी सतीश कुमार ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति मई 2017 को उसके पास खेतीबाड़ी का कामकाज देखने के लिए एक साल के लिए नौकर लगा था। उक्त व्यक्ति ने एक साल की पगार एडवांस में ले ली थी। साथ ही उससे दो लाख रुपए अन्य घरेलू खर्चों व अन्य कामों के लिए उक्त व्यक्ति उससे ले गया। कहा तीन महीने काम करने के बाद उक्त व्यक्ति बीमारी का बहाना बनाकर उसके पास आना छोड़कर अन्य जगह दिहाड़ी-मजदूरी करने लगा। इस संबंध में उसने गांव में पंचायत की। तो उक्त व्यक्ति ने ढाई लाख रुपए वापस लौटाने की हामी भरी थी। इसके लिए पांच मई की तारीख तय हुई। लेकिन पांच मई को उक्त व्यक्ति पैसे देने से मुकर गया और दबाव बनाने के लिए अपनी प|ी से पुलिस में कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ करने की झूठी शिकायत दे दी।

शिकायतकर्ता के साथ आए सरपंच ओमप्रकाश, पूर्व सरपंच राजकुमार , रामचंद्र व रणबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण कृष्ण, पालाराम, रामफल, तेजाराम, प्रीतम सिंह, बनी सिंह ढुल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा उक्त मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एसपी अभिषेक गर्ग ने महिला द्वारा दी गई शिकायत पर कहा कि किसी निर्दोष के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कुरुक्षेत्र | एसपी से मिलने पहुंचे गांव किरमिच लोग ।

खबरें और भी हैं...