सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 13वें दिन भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामपाल पाली कर्मियों को मनाने पहुंचे। यहां कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुभाष गुंसर ने मांगों का ज्ञापन पाली को सौंपा। पाली ने कहा कि उनकी मांगों को सीएम मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति, मजदूर, महिला, पिछड़ी जातियों के लिए विशेष तौर पर काम किया है। सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच से कार्य कर रही है। कहा कि अनुसूचित समाज को भाजपा सरकार से पहले कभी राजनीतिक नियुक्तियों में पूर्ण हिस्सेदारी नहीं मिली थी।