अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे आए समाज
कुरवाई| अंबेडकर जाग्रति मंच द्वारा अंबेडकर जयंती यहां समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर बस स्टैंड पर आमसभा का आयोजन किया गया। मंच के संयोजक धर्मेंद्र अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब चाहते थे कि समाज को शिक्षित व संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहिए। कल्याण सिंह नागौरी ने बाबा साहब के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही। सभा को पूर्व राज्यमंत्री रघुवीरसिंह सूर्यवंशी, महेन्द्र देरकी बासौदा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचमलाल सप्रे, युवा कांग्रेस नेता संदीप सप्रे, हरलाल अहिरवार, धर्मेंद्र अहिरवार, गनेशराम अहिरवार, राजकुमार पंथी, पप्पू सहेरिया सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में दीपू अहिरवार, अहिरवार समाज के ब्लाक अध्यक्ष शैतानसिंह अहिरवार, जितेन्द्र अहिरवार ने अतिथियों का स्वागत किया गया। स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में अंबेडकर जयंती मतदान केन्द्र स्तर पर मनाई गई।