पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम...श्री सेन महाराज के मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

कार्यक्रम...श्री सेन महाराज के मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| सेन समाज द्वारा यहां संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती शीतला माता मन्दिर परिसर में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर संत श्री सेन महाराज के मन्दिर निर्माण के लिए भूमिपूजन भी हुआ। इस आयोजन में विधायक वीरसिंह पंवार, नपा उपाध्यक्ष प्राण चन्द सप्रे, युवा कांग्रेस नेता संदीप सप्रे, पप्पू सप्रे ने सेन समाज को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। आयोजन में सेन समाज के ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश सेन, उपाध्यक्ष अनिल सेन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल सेन, केश शिल्पी संघ अध्यक्ष वीरसिंह, जिला सचिव राजू सेन, परमानंद सेन, संजय सेन, शुभम सेन, मुन्नालाल सेन, कालूराम सेन आिद ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...