सोना को 8 रन से हराकर मंडी बामोरा बना विजेता
भास्कर संवाददाता|रूसल्लीदामा
एकता क्रिकेट क्लब सोना द्वारा निरंतर पांचवीं बार गांव सोना मे आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडी बामोरा की टीम ने रोमांचक फाइनल में सोना को 8 रन से हराकर खिताब जीता।
विजेता टीम को शील्ड एवं नगद 11111 रुपए का पुरस्कार प्राण चंद सप्रे उपाध्यक्ष नगर परिषद कुरवाई, प्रहलाद सिंह पंथी द्वारा एवं उप विजेता सोना की टीम को शील्ड व 5555 रुपए राजेंद्र सिंह रघुवंशी सबदलपुर वालों द्वारा तथा मैन ऑफ दि सीरीज के रूप में एंड्रायड मोबाइल फोन राशिद खान को सुरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा प्रदान किया गया। कुल दो सप्ताह चले इस टूर्नामेंट में आसपास की 28 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक मैच में मेन ऑफ दि मैच नवेद भाई द्वारा दिया गया।
बीच-बीच में नेहरू युवा केन्द्र के मंडल अध्यक्ष जाकिर खान द्वारा सभी टीमों एवं दर्शकों से जल का सदुपयोग एवं जल संरक्षण करने की अपील की गई। इसके पूर्व अतिथियों के रूप में उपस्थित हसरुद़्दीन खान अघ्यक्ष नगर परिषद कुरवाई, सलीम खान देवली, नवांकुर स्कूल पथरिया के संस्थापक जयपाल यादव, ग्राम पंचायत सोना के सरपंच राजाराम कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि बबलू रघुवंशी, देवली के पूर्व सरपंच चुन्नू खान, पार्षद संतोष प्रजापति, समाज सेवी हमीद खान, रफीक, दादा भाई चन्द्र शेखर तिवारी आदि का स्वागत एकता क्लब के सदस्यों दाऊद खान, सादिक खान, सलमान खान, पुष्पेंद्र दांगी द्वारा किया गया।
अंत में अतिथियों द्वारा कहा गया कि अगली बार ओर भी भव्य पैमाने पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक उपस्थित थे।