अभियान... पात्र लाेगाें का सम्मान कर सरकार की योजनाओं से कराया अवगत
पठारी| तहसील मुख्यालय पर पंचायत चलो अभियान में भाजपा के मंडल महामंत्री विनोद जैन पहुंचे। जहां प्रत्येक मतदान केन्द्र के स्पेशल 11 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन गांधी चौक पर किया गया। जिसमें मंडल महामंत्री विनोद जैन एवं युवा मोर्चा के महामंत्री दीपक रघुवंशी का बस स्टैंड पर जनभागीदारी समिति कुरवाई के अध्यक्ष अमित सहेले के नेतृत्व में भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें रैली के रुप में मंच पर लाया गया। अतिथियों ने पात्र लोगों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।। गांधी चौक प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल महामंत्री विनोद जैन ने कहां कि भाजपा की सरकार हर वर्ग के लोगों की चिंता कर उन्हें योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मंच संचालन अमित सहेले ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश सिंघई,गुलाब सिंह यादव, कमलेश यादव, नईम कुरैशी, देवेन्द्र सिंह परिहार, वीरेंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, मनोज सिंघई, सुरवेन्द्र ठाकुर, शिवकुमार यादव, आकाश सोनी, संजय यादव, रुप सिंह चिढ़ार, सुदर्शन सोनी, अंकित सोनी, विशाल नामदेव, सुरेन्द्र ठाकुर, राजेश कुशवाह, शिवम सोनी, संजय पटेरिया सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।