पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एफएक्यू के मापदंड के नाम पर अनाज रिजेक्ट करने का विरोध

एफएक्यू के मापदंड के नाम पर अनाज रिजेक्ट करने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ शाखा कुरवाई द्वारा यहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र तहसीलदार एसएन सोनी को सौंप कर एफएक्यू क्वालिटी के नाम पर किसानों के चना, मसूर के खरीदी केन्द्रों पर की जा रही मनमानी का विरोध किया गया। इस क्षेत्र के किसानों के अनाज के दाने छोटे होने, उसमें बटरी के दाने होने जैसी समस्याओं को बताते हुए किसान नेताओं द्वारा अनाज खरीदी में किसानों का सहयोग करने की मांग की गई। ज्ञापन पत्र सौंपने से पूर्व किसान नेताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी भी की। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष करतार सिंह कटारिया, जिला प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, मजबूत सिंह, सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...