कुरवाई। गांव खड़ाखेड़ी तहसील पठारी क्षेत्र के पट्टाधारियों की भूमि को मिलीभगत कर अन्य व्यक्तियों के नाम आवंटित कर देने और पटवारी द्वारा सीमांकन मौके पर काबिज पूर्व पट्टाधारियों को बेदखल करने का प्रयास करने के विरोध में ग्रामीण लामबंद हुए। प्रभावित पट्टाधारियों ने जिला पंचायत सदस्य सुभाषनी बोहत के नेतृत्व में कुरवाई में जुलूस निकाल कर एसडीएम कुरवाई को ज्ञापन सोैंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में बालकिशन अहिरवार, सुरेश सेहरिया, दम्मू अहिरवार, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।