कुरवाई| न्यायालय परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी डीके.नोटिया, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वीके वर्मा की उपस्थिति में न्यायालय परिसर की अनुपयोगी भूमि की साफ सफाई जेसीबी मशीन चला कर की गई। इस परिसर में पौधरोपण करने के लिए प्राथमिक तैयारियां पूरी की गई। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।