पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मेलन... भाजपा ने दिया हर वर्ग को सम्मान: सहेले

सम्मेलन... भाजपा ने दिया हर वर्ग को सम्मान: सहेले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठारी| ग्राम पंचायत छपारा में भाजपा नेता एवं जनभागीदारी समिति कुरवाई के अध्यक्ष अमित सहेले प्रवासी कार्यकर्ता के रुप में पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सरपंच गोविंदसिंह ठाकुर, सुरवेन्द्रसिंह ठाकुर, बलवीरसिंह, राजेन्द्रसिंह, वीरेन्द्रसिंह के साथ ग्रामीणों के साथ एक बैठक की। श्री सहेले ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, कन्यादान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि के बारे में गांव की महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी और जनता से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। बाद में एक रैली के रूप में भाजपा के झंडे लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव का भ्रमण किया। घरों में भाजपा के झंडे लगाए। इस दौरान युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र भार्गव, आजाद खां, मलखान गुर्जर, ग्राम पंचायत कांकलखेड़ी में भी इसी अभियान के तहत भाजपा नेता देवेन्द्र परिहार, लक्ष्मण सिंह गौर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

खबरें और भी हैं...