कुरवाई | पत्रकार सचिन तिवारी के भाई इंजी.विपिन तिवारी के असामयिक निधन पर गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक वीरसिंह पंवार, पूर्व विधायक श्यामलाल पंथी, जनपद अध्यक्ष पीएन.तिवारी, पं.घनश्याम तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य मुकेश तिवारी, अधिवक्ता ओपी आर्य, एमजेड.खान, अारएन.साहू, रजनीश साहू, सईदखान शामिल हैं।