तार चोरों को न्यायालय ने भेजा जेल
कुरवाई| न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दिनेश कुमार नोटिया के न्यायालय में बिजली का तार चोरी करने के आधा दर्जन आरोपियों को पेश किया गया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी मनीष कथोरिया ने बताया कि कुरवाई थानान्तर्गत तीन मामलों में हिरासत में लिए गए आरोपीगण समंदर उर्फ सनमान, विजय, विष्णु, अरविन्द, अजय गिरोह के रूप में चार पहिया वाहन साथ में लेकर शासकीय विद्युत तारों को काटकर चोरी को अंजाम देते थे। आरोपी छोटू यादव को चोरी किया हुआ तार विक्रय कर देते थे। सभी आधा दर्जन आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।