किसानों के लिए सरकार चला रही हैं योजनाएं: अिहरवार
भाजपा किसान मोर्चे की किसान सम्मान यात्रा 100 गांवों की यात्रा कर बरवाई पहुंची। यात्रा के समापन पर मुख्यअतिथि के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति सहकारी वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भुजबलसिंह अहिरवार ने संबोधित किया।
उन्होंने भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों का खुलकर वर्णन किया। वहीं विधायक वीरसिंह पंवार ने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान की करुणा के आगे सारे विरोधी बौने हैं। आयोजन में मुकेश तिवारी, विमल जैन, सीताराम सैनी, पथरिया मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल साहू, उदयपुर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, विनोद जैन, कुरवाई मंडल अध्यक्ष भारतसिंह दंागी, भाजपा नेता दौलतराम खटीक, श्यामसुन्दर पटैरिया, यात्रा प्रभारी राकेश राय, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपसिंह दांगी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बलरामसिंह दांगी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दीपक राय, मोहरसिंह दांगी, भूपतसिंह रघुवंशी, राजा भाई, महेन्द्र नामदेव, प्रहलाद सिंह दांगी, कृष्णगोपालसिंह दांगी गिरवासा ने बरवाई अंचल के प्रमुख किसानों का पुष्प हारों के साथ लाल गमछा भेंट कर सम्मान किया। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपसिंह दांगी ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दस दिनों तक क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में पहुंच कर किसानों का सम्मान किया गया।
वहीं चौपाल सभाएं आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के सांसद, विधायक, जनपद अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अतिथियों के अलावा पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी संगठन के जिलाध्यक्ष, एवं सभी पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया गया।