कुरवाई। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन को मिले जनादेश के उपरांत भी भाजपा द्वारा जबरदस्ती सत्ता में काबिज होने का प्रयास किया गया। भाजपा को सुप्रीम कोर्ट से सदन तक मात मिली। कर्नाटक विधानसभा के घटनाक्रम से देश में भाजपा का तानाशाहीपूर्ण रवैया उजागर हो गया है। यह विचार भाजपा नेता पं.घनश्याम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा में कहे।