पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा में विधायक ने मंगल भवन का भूमिपूजन किया

विकास यात्रा में विधायक ने मंगल भवन का भूमिपूजन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| भाजपा की विकास यात्रा कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रही है। गांव लायरा में विधायक वीरसिंह पंवार ने 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मंगल भवन की आधार शिला रखी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि फारूक खां ने बताया कि मंगल भवन की राशि विधायक श्री पंवार द्वारा मंजूर कर दी गई है। विधायक श्री पंवार ने खिरिया बागड़ी, केशरगंज, लायरा, परसोरिया, मलियाखेड़ा, करमोदिया, बन्डोरा, जरहा, कछौआ, भागोदा आदि ग्रामो में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विकास यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतसिंह दांगी, महामंत्री विनोद जैन, विधायक प्रतिनिधि राकेश राय, रामसिंह दांगी, फारूख खान, सरपंच लायरा, देशराज अहिरवार सरपंच मलियाखेड़ा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...