कोठारिया के जंगल में फिर लगी आग
कुशलगढ़/मोहकमपुरा| कोठारिया के जंगल में बुधवार को फिर आग लग गई।
आग से सागवान और वनस्पति औषधीय पौधे जलकर राख हो गए। इससे पहले सोमवार को भी आग लगी थी। सूचना पर नगरपालिका कुशलगढ़ का दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्यामसिंह सिसोदिया दल के साथ मौजूद रहे।