- Hindi News
- National
- कुशलगढ़ और गढ़ी जनता दल यूनाइटेड ने शराबबंदी और बालिका शिक्षा पर की चर्चा
कुशलगढ़ और गढ़ी जनता दल यूनाइटेड ने शराबबंदी और बालिका शिक्षा पर की चर्चा
कुशलगढ़/परतापुर| जनता दल यूनाइटेड की बैठक कुशलगढ़ और गढ़ी में बुधवार को प्रदेश महासचिव बालूसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में हुई।
इसमें गढ़ी और कुशलगढ़ में शराबबंदी और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। कुशलगढ़ में मामाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष धीरजमल डिंडोर प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद मंसूरी पूर्व सरपंच प्रभुलाल पूर्व पंचायत समिति सदस्य रंजीत मौजूद रहे। बैठक में कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह पारदी को नियुक्त किया। साथ ही नीतीश कुमार को पटना जाकर न्योता देने वाली टीम का चयन किया।