- Hindi News
- National
- बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरा टेंपो टिमेड़ा मार्ग पर पलटा, युवक की मौत
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरा टेंपो टिमेड़ा मार्ग पर पलटा, युवक की मौत
भास्कर संवाददाता|कुशलगढ़/मोहकमपुरा.
जिले में बुधवार को 3 घटनाएं हुई जिसमें सड़क हादसे में 2 और जहर पीने से 1 युवक की मौत हो गई।
टिमेड़ा मार्ग पर निश्नावट उदयगढ़ स्कूल के पास बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बाइक सवार को बचाने के फेर में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया, इसमें सवार कलिंजरा थाना क्षेत्र के नया पडारिया के रहने वाले एक युवक की दबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नया पडारिया के लोगों के खिलाफ बईड़ा फला टिमेड़ा के लोगों ने कुशलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए किराया का टेम्पो कर यह लोग आ रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार टेंपो से टकरा गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने टेंपो को मुड़ाया, इस दौरान वह पलट गया। जिसमें सवार नया पडारिया निवासी 45 वर्षीय मोगजी पुत्र खातरा का सिर फटने से मौत हो गई। बाइक सवार वहां से भाग गया। हादसे की सूचना पर कुशलगढ़ थाना के द्वितीय अधिकारी किरेंद्रसिंह मय जाब्ता पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। टेम्पो में सवार नया पडारिया निवासी हकजी, हुका, परथा, तुलसी, मोगा ने बताया कि टिमेड़ा क्षेत्र में उनके गांव की लड़की की शादी करा रखी है। किसी बात को लेकर टिमेड़ा के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसी के लिए बुधवार को टेम्पो में कुशलगढ़ थाने में जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। इसमें मोगजी की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया है।
परतापुर के पास नवागांव में बाइक फिसली, वृद्ध का सिर फटा, मौत
परतापुर| उपखंड गढ़ी के परतापुर के पास नवागांव में बुधवार दोपहर बाइक फिसलने पर बाइक सवार वृद्ध का सिर फट गया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरेड़ी निवासी नानूलाल 60 पुत्र वखतराम सुथार बाइक पर परतापुर से अपने घर सरेड़ी बड़ी जा रहा था कि नवागांव तालाब की पाल पर बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को 108 एंबुलेंस की मदद से परतापुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नानूलाल पिछले कुछ वर्षों से कुवैत में ही कार्यरत था। 27 अप्रैल को वापस कुवैत जाने वाला था।
हेलमेट पहना होता तो बच जाता
वृद्ध नानूलाल की मौत बाइक फिसलने से हुई है। अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
कुशलगढ़. हादसे के बाद घटना स्थल पड़ा युवक का शव ।
ससुराल पहुंचकर दामाद ने प|ी और सास से कहा-मैंने जहर पी लिया
अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान मौत, भीलवन गांव की घटना
चिड़ियावासा| आंबापुरा के कलियारी निवासी राकेश 30 पुत्र हुरजी डिंडोर ने सोमवार को अपने ससुराल भीलवन आकर प|ी और सास से कहा कि मैने जहर पी लिया है। घबराई प|ी और सास ने तुरंत उसे एमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेनावासा चौकी प्रभारी रवि थापा ने बताया कि जहर पीकर युवक के मरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। प|ी मना की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है।