संसदीय सचिव डामोर से शिक्षकों ने मांगी पदोन्नति
कुशलगढ़| राजस्थान वाणिज्य शिक्षक संघर्ष समिति के शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर ब्लाॅक अध्यक्ष सुभाष नाहटा व ब्लाॅक मंत्री संजय जोशी, विनोद सोनी के नेतृत्व में संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि वाणिज्य विषयों के शिक्षकों को समतुल्य शिक्षकों के समान भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है, जबकि उदयपुर संभाग को छोड़कर अन्य संभागों में पदोन्नति हो चुकी है। शिक्षकों ने बताया कि सत्र 2008-09 से वाणिज्य स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों की तृतीय वेतन शृंखला से द्वितीय वेतन शृंखला में विभागीय पदोन्नति नहीं की गई है, जिससे शिक्षकों में रोष है।