पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हफ्ता नहीं दिया तो व्यापारी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

हफ्ता नहीं दिया तो व्यापारी पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़| कस्बे के टिमेड़ा बड़ा में रविवार को एक व्यापारी के साथ कुछ बदमाशों ने हफ्ता वसूली की मांग करते हुए मारपीट की। मारपीट में घायल टिमेड़ा बड़ा निवासी व्यापारी पवन पुत्र पृथ्वीसिंह लबाना ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह दुकान पर बैठा था कि मकोड़िया फला निवासी राजू पुत्र माला, नाथू पुत्र दल्लू, देवचंद पुत्र वालजी ने दुकान में घुसकर हफ्ते के रूप में 5 हजार रुपए की मांग करने लगे। मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। पास में खड़े बड़े भाई नितेष ने नाथू को पकड़ लिया, तभी राजू उसके सिर पर पत्थर दे मारा। चिल्लाने पर तीनों आरोपी वहां से उत्पात मचाते हुए बाजार को बंद करवा दिया। सूचना पर कुशलगढ़ थाने से पुलिस टिमेड़ा बड़ा पहुंची, तब तक आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुकान में जबरन घुसकर मारपीट करने और हफ्ता वसूली को लेकर शांतिभंग करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घायल व्यापारी।

खबरें और भी हैं...